• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेएनयू में देश-विरोधी गतिविधियां चल रही हैं : साध्वी प्राची

Anti-national activities are going on in JNU: Sadhvi Prachi - Haridwar News in Hindi

हरिद्वार । विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ लगाए गए नारों की कड़ी निंदा की है। साध्वी प्राची ने कहा कि जेएनयू और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में देश-विरोधी गतिविधियां कई दिनों से चल रही हैं और ये लोग देश का विरोध भी करने लगे हैं। हरिद्वार में आईएएनएस से बातचीत में साध्वी प्राची ने कहा कि जिनके द्वारा यह नारे लगाए गए हैं, ये लोग देश-विरोधी हैं, मुझे बड़ा अफसोस होता है। जो देश का विरोध करे, मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील करूंगी कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पूरा विश्व देखकर दांतों तले उंगलियां दबा ले।
उन्होंने उमर खालिद के समर्थन में निकाले गए जुलूस का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश-विरोधी गतिविधियां हैं और कुछ लोग इन्हें हवा दे रहे हैं। इसलिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर बोलते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि वहां लगातार हिंदुओं को निशाना बनाकर मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में 6 हिंदुओं की हत्या हुई है। एक विधवा महिला के साथ बलात्कार किया गया, उसे पीटा गया और यह छोटी घटना नहीं, बल्कि दर्दनाक और वेदना देने वाली घटना है।
उन्होंने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि वहां लगातार हिन्दुओं को टारगेट कर मारा गया। वहां हिन्दुओं की संख्या कम हुई। अब बांग्लादेश में भी पाकिस्तान जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। बांग्लादेश में भी हिंदू कम हैं और इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपनी संख्या बढ़ानी चाहिए। बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, यह एक साजिश भी हो सकती है। पाकिस्तान जो कि हमारा दुश्मन देश हैं, उससे ध्यान हटाने के लिए जानबूझकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anti-national activities are going on in JNU: Sadhvi Prachi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jnu, sadhvi prachi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved