• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व पर्यावरण दिवस: अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और जीवन बचाएं : डॉ प्रणव पण्ड्या

World Environment Day: Plant more trees and save lives: Dr. Pranav Pandya - Haridwar News in Hindi

हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के मुख्य सभागार में हमारी भूमि हमारा भविष्य विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में देश के कोने कोने से आए गायत्री साधकों सहित विभिन्न विधाओं से जुड़े लोग शामिल रहे। वहीं संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने चंदन के पौधे का पूजन किया। संगोष्ठी के दौरान अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ प्रणव पण्ड्या ने कहा कि पेड़ लगाने से ऑक्सीजन मिलता है और इसी शुद्ध ऑक्सीजन से ही जीवन बचेगा। आज जंगलों से पेड़ काटे जा रहे हैं, इससे वन्य जीव के साथ ही मानव जीवन पर भी गहरा असर पड़ रहा है। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रद्धेय पण्ड्या ने कहा कि पेड़ रहेंगे तो पानी बचेगा और तभी धरती हरी-भरी रह सकती है। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि इस समय 76 प्रतिशत लोग प्रदूषित हवा ले रहे हैं। भारत के शहरों को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए वृहद् स्तर पर पौधोरोपण करने की आवश्यकता है।
डॉ. ओपी शर्मा ने कहा कि पेड़ हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जीवन प्रदान करता है। केदार प्रसाद दुबे ने कहा कि पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ केवल एक नारा ही नहीं है, यह एक जिम्मेदारी है जिसे प्रत्येक व्यक्ति को समझना चाहिए। श्याम बिहारी दुबे ने कहा कि धरती को बचाने के लिए हम सभी के लिए यह एक बड़ा अवसर है।
इससे पूर्व शांतिकुंज के नौनिहालों द्वारा बाल वाटिका हेतु विभिन्न प्रजातियों के पौधों का पूजन किया गया। जिसे बच्चों ने अपने अपने घरों में लेकर गये और गमलों व बगीचों में लगाए। बालवाटिका के अंतर्गत आक्सीजन जोन तैयार करने के लिए घर-घर के नौनिहालों को प्रेरित किया गया। ताकि घरों के आंगन, छतों, बालकोनियों को हरियाली से भरे, जिससे शुद्ध वायु प्राप्त किया जा सके। इसके साथ ही शांतिकुंज सहित विभिन्न राज्यों में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने वृहत स्तर पर पौधारोपण किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Environment Day: Plant more trees and save lives: Dr. Pranav Pandya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haridwar, world environment day, seminar, gayatri teerth shantikunj, our land, our future, participants, gayatri sadhaks, shail didi, sandalwood plant worship, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved