• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शांतिकुंज स्थित गायत्री विद्यापीठ में हुई राज्य स्तरीय दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता

State level two-day wrestling competition held at Gayatri Vidyapeeth, Shantikunj - Haridwar News in Hindi

हरिद्वार। गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज में राज्य स्तरीय दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में वैदिक परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन किया गया, जिसे विद्यापीठ व्यवस्था मण्डल की प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या एवं अतिथियों ने संपन्न किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को खेल भावना से ओतप्रोत होकर अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जनपदों से आए २५० पहलवानों ने भाग लिया। मुकाबलों में जहां एक ओर खिलाडिय़ों ने कुश्ती के रोमांचक दांव-पेच दिखाए, वहीं कई बाउट्स में रेफरी को निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। कुछ प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों ने अपने अनुभव और तकनीक से अत्यंत कम समय में मुकाबला जीतकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन हेतु सांसद डॉ कल्पना सैनी, गायत्री विद्यापीठ के प्रधानाचार्य सीताराम सिन्हा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता के संयोजक मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर रहे। प्रतियोगिता के अंत में विजयी खिलाडिय़ों को श्रीमती शैफाली पण्ड्या एवं अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State level two-day wrestling competition held at Gayatri Vidyapeeth, Shantikunj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haridwar, wrestling competition, gayatri vidyapeeth shantikunj, shaifali pandya, vedic tradition, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved