• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

19वीं डायमंड जुबली जम्बूरी-25 में गायत्री विद्यापीठ का राष्ट्रीय जम्बूरी में शानदार प्रदर्शन

Gayatri Vidyapeeth outstanding performance at the 19th Diamond Jubilee Jamboree-25 - Haridwar News in Hindi

अभिभावकद्वय श्रद्धेय डॉ पण्ड्या व श्रद्धेया शैलदीदी ने बच्चों की लगन व मेहनत को सराहा हरिद्वार। शांतिकुंज द्वारा संचालित गायत्री विद्यापीठ, हरिद्वार के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित 19वीं डायमंड जुबली जम्बूरी 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देवभूमि उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के प्रज्ञा बैण्ड ने देशभर की टीमों के बीच श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। डायमंड जम्बूरी में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने कलर पार्टी, पीजैण्ट शो, फैशन शो, बैण्ड, गेट स्काउट, कैम्प क्राफ्ट गाइड, कैम्प फायर स्काउट, कैम्प फायर गाइड आदि प्रतियोगिताओं में ए ग्रेड हासिल किया। वहीं प्रदर्शनी, पायनियरिंग एवं अन्य प्रदर्शन को भी निर्णायक मंडल द्वारा विशेष सराहना मिली। श्वेत-सुनहरी वेशभूषा में उत्तराखण्ड बैण्ड का आकर्षक रूप जम्बूरी का केंद्र बना रहा। इस जम्बूरी में देशभर के 35000 से अधिक स्काउट, गाइड एवं लीडर ट्रेनर सम्मिलित हुए। समापन समारोह में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके समक्ष उत्तराखण्ड (गायत्री विद्यापीठ) बैण्ड ने प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हरिद्वार लौटने पर विद्यार्थियों ने विद्यालय की अभिभावकद्वय श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी एवं व्यवस्था मंडल की प्रबंधिका श्रीमती शैफाली पण्ड्या से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इन बच्चों की इस उपलब्धि को संस्थान एवं उत्तराखण्ड के लिए गौरव का क्षण बताया। विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों और जम्बूरी में किए गए कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण भी साझा किया। अभिभावकद्वय ने बच्चों की मेहनत व लगन को सराहा। इस अवसर पर टीम ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति एवं युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या से भी मुलाकात कर मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएँ प्राप्त कीं।
विजयी दल के लौटने पर व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि, शांतिकुंज परिवार एवं गायत्री विद्यापीठ के प्रधानाचार्य श्री सीताराम सिन्हा सहित विद्यापीठ परिवार ने विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत कर हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शताब्दी समारोह को वसुधा वंदन समारोह 4 दिसंबर को
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्त्वावधान में 19 से 23 जनवरी 2026 को राजा दक्ष की नगरी कनखल के निकट बैरागी द्वीप में आयोजित होने वाले शताब्दी समारोह हेतु वसुधा वंदन समारोह 4 दिसंबर को होगा। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह जी होंगे, तो वहीं शांतिकुंज की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी, देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या जी आदि उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी शांतिकुंज मीडिया विभाग ने दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gayatri Vidyapeeth outstanding performance at the 19th Diamond Jubilee Jamboree-25
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gayatri vidyapeeth, outstanding, performance, diamond jubilee jamboree-25, \r\n, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved