• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देव संस्कृति विश्वविद्यालय, गायत्री विद्यापीठ और शांतिकुंज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

Dev Sanskriti University, Gayatri Vidyapeeth and Shantikunj celebrated Independence Day - Haridwar News in Hindi

हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, देव संस्कृति विश्वविद्यालय और गायत्री विद्यापीठ में ७८वां स्वतंत्रता दिवस विकसित भारत के थीम के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रमुख स्नेह सलिला श्रद्धेया शैलदीदी, युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या ने देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी। वैदिक कर्मकाण्ड से पूजन किया और शांतिकुंज में परेड का निरीक्षण किया। परेड में शांतिकुंज के कार्यकर्तागण, गायत्री विद्यापीठ के छात्र छात्राएँ, स्काउट गाइड, रोवर रेंजर्स और देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शामिल रहे। वहीं सायं गायत्री विद्यापीठ, शांतिकुंज कार्यकर्ता और देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के युवाओं ने शौर्य जागरण के अंतर्गत आत्म सुरक्षा के विभिन्न विधाओं का भी प्रदर्शन किया। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के पावन स्मारक प्रखर-प्रज्ञा, सजल-श्रद्धा में सैकड़ों राष्ट्रभक्तों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख व देसंविवि के कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या ने कहा कि भारत को विकसित व सभ्य राष्ट्र देश बनाने की पहल सर्वप्रथम स्वयं से करना चाहिए। स्वयं का सुधार, राष्ट्र की सबसे बड़ी सेवा है। इस तथ्य को प्रत्येक नागरिक का अपनाना चाहिए।
उधर देसंविवि में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय परिसर का आकर्षक ढंग से सजाया गया था। युवाओं ने विशाल तिरंगा रैली निकाली। गायत्री विद्यापीठ परिसर में स्नेह सलिला श्रद्धेया शैलदीदी, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन डॉ चिन्मय पण्ड्या एवं गायत्री विद्यापीठ की चेयरपर्सन शैफाली पण्ड्या ने ध्वजारोहण किया। गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने विकसित भारत के थीम पर आधारित मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dev Sanskriti University, Gayatri Vidyapeeth and Shantikunj celebrated Independence Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haridwar, independence day, gayatri teerth shantikunj, dev sanskriti vishwavidyalaya, gayatri vidyapeeth, developed india theme, akhil vishwa gayatri parivar, sneh salila shraddheya shaildidi, dr chinmay pandya, national flag hoisting, vedic rituals, \r\nparade inspection, independence day celebrations, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved