• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तरकाशी टनल हादसा : 47 मीटर के बाद फिर रूकी ड्रिलिंग, रेस्क्यू ऑपरेशन में होगी देरी...

Uttarkashi Tunnel Accident: Drilling stopped again after 47 meters, rescue operation will be delayed... - Dehradun News in Hindi

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे के 13वें दिन शुक्रवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। टनल के बाहर तमाम विशेषज्ञ और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी एजेंसी और टीम सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने में जुटी हैं। लेकिन, एक बार फिर 47 मीटर पर ड्रिलिंग रूक गई है। दरअसल, टनल में नौवां पाइप ड्रिल किया जा रहा है। लेकिन, कुछ परेशानियों के कारण ड्रिलिंग रोक दिया गया है। एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि मशीन के आगे बार-बार लोहे की चीजें आने से कार्य प्रभावित हो रहा है। अभी 47 मीटर तक ड्रिलिंग हुई है। करीब दस मीटर तक और ड्रिलिंग शेष है। दूसरी तरफ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा रेस्क्यू अभियान है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में टीमें पूरी दक्षता और क्षमता से लगी हुई हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttarkashi Tunnel Accident: Drilling stopped again after 47 meters, rescue operation will be delayed...
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttarkashi, silkyara tunnel accident, rescue operation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved