• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के सभी विधायको को एक दिन के लिए किया निलंबित

Uttarakhand Assembly Speaker suspends all Congress MLAs for a day - Dehradun News in Hindi

गैरसैंण। गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र की मंगलवार को दूसरे दिन की कार्यवाही चल रही है। इस दौरान विधानसभा का बजट सत्र काफी हंगामेदार चल रहा है। विधानसभा में चल रहे हंगामे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कांग्रेस के सभी विधायकों को दिन भर के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया। आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक तमाम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने किसानों के गन्ना समर्थन मूल्य और भुगतान को लेकर विधानसभा के आगे प्रदर्शन किया। साथ ही मामले को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए कांग्रेस के सभी विधायकों को 1 दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया। ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेसी विधायकों को सदन की कार्यवाही से एक दिन के लिए निलंबित किया गया हो।
हालांकि, विपक्षी दल के विधायकों ने ना सिर्फ सदन में जमकर हंगामा किया बल्कि कागज के गोले बनाकर स्पीकर की तरह फेंके। इससे नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया।
इसके बाद सदन की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।
आपको बता दें कि विशेषाधिकार हनन के मामले में विपक्षी विधायक सदन के भीतर हंगामा कर रहे थे। सदन के भीतर जसपुर से विधायक आदेश चौहान के मामले में विशेषाधिकार हनन का विषय सामने आया था, जिस पर चर्चा की जा रही थी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttarakhand Assembly Speaker suspends all Congress MLAs for a day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttarakhand, gairsain, congress, adesh chauhan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved