• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केदारघाटी में रेस्क्यू ऑपरेशन सकुशल खत्म होने की उम्मीद - एनडीआरएफ

Rescue operation in Kedarghati expected to end safely NDRF - Dehradun News in Hindi

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग केदारनाथ धाम में बीते पांच दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। केदारघाटी में चल रहा राहत-बचाव कार्य अब एक से दो दिनों में सकुशल पूरा होने वाला है। एनडीआरएफ कमांडेंट सुदेश कुमार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उनका कहना है कि अगर मौसम ऐसे ही साफ रहा तो हम आज या कल तक रेस्क्यू ऑपरेशन सकुशल पूरा कर लेंगे। जिसमें हम सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनको उनके गंतव्य तक पहुंचा देंगे। आज रेस्क्यू ऑपरेशन का पांचवा दिन है। पूरा सिविल प्रशासन, भारत सरकार, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एयरफोर्स, सभी एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं। एनडीआरएफ कमांडेंट सुदेश कुमार ने बताया कि कई तरह के ऑपरेशन एक साथ चल रहे हैं। यात्रियों को निकालना, सिविल वर्कर्स को निकालना। इसके अलावा एनडीआरएफ का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। मेडिकल पोस्ट भी लगाई गई है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई चोट पहुंची है या फिर कोई परेशानी है तो उसे दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में एयरफोर्स के चिनूक और एम आई-17 भी कार्य कर रहे हैं। सिविल एविएशन भी लगातार काम कर रहा है।
बता दें कि 31 जुलाई की रात केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग पर कई जगह लैंडस्लाइड हुआ था। इसके कारण कई मार्ग क्षतिग्रस्त हुए और हजारों यात्री मार्ग फंस गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक 10 हजार से अधिक फंसे तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू कर लिया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rescue operation in Kedarghati expected to end safely NDRF
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rescue operation, kedarghati expected, end safely ndrf, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved