• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरीश रावत के सावरकर वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- बुढ़ापा झलकने लगा है

BJP countered on Harish Rawats statement on Savarkar, said- old age is beginning to show - Dehradun News in Hindi

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सावरकर पर दिए बयान के बाद एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरीश रावत पर पलटवार करते हुए उन्हें बूढा तक कह दिया। दरअसल कुछ दिन पहले कॉंग्रेस नेता हरीश रावत ने वीर सावरकर पर एक बयान दिया था, जिसके बाद बीजेपी ने भी हरीश रावत पर पलटवार किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरीश रावत पर अब बुढ़ापा झलकने लगा है। जबकि सच्चाई यह है की वीर सावरकर के द्वारा आजादी के आंदोलन में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आगे कहा कि, हरीश रावत अब राहुल गांधी की कही हुए बातों को दोहराने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को वीर सावरकर न पहले पंसद थे और न अब कांग्रेसी उन्हे पंसद करते हैं। वहीं उनके अनुसार कांग्रेस वाले मुस्लिम तुष्टीकरण करना चाहते हैं। जैसे मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा उन्होंने उठाया था, ठीक वैसा ही ये फिर उठा रहें हैं।
हरीश रावत ने अपने बयान में एक दिन पहले कहा था कि देश के बंटवारे के लिए सावरकर जिम्मेदार थे, उन्होंने ही अलग देश की बात पहले कही थी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP countered on Harish Rawats statement on Savarkar, said- old age is beginning to show
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: harish rawat, dehradun, uttarakhand, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved