• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारतीय सेना में फर्जी पहचान से विदेशी हुए भर्ती, एटीएस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पहचान चुरा कर विदेशी नागरिकों और फर्जी लोगों को भारतीय सेना में भर्ती होने के मामले का खुलासा किया है। एटीएस ने सोमवार को वाराणसी से ऐसे ही एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया, जो दलाल को पांच लाख रुपये देकर सेना की गोरखा राइफल्स कंपनी में भर्ती हुआ था। उप्र एटीएस के आईजी असीम अरुण ने सोमवार को बताया कि एटीएस को यह सूचना मिली थी कि वाराणसी में हुई सेना की भर्ती में कुछ विदेशी लोग गलत नाम पते से भर्ती हो गए हैं। गोपनीय रूप से जांच की गई तो तीन नाम प्रकाश में आए, जो 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर वाराणसी से गोरखा राइफल्स में भर्ती हुए थे। उन्होंने बताया, गहन जांच में पाया गया कि तीनों के चरित्र प्रमाण पत्र नकली हैं और यह लोग किसी अन्य की पहचान पर भर्ती हुए हैं। जांच में पाया गया कि इन लोगों ने असली व्यक्ति की पहचान चुराई है। क्योंकि इन तीनों में से दो लोगों की पहचान के असली व्यक्ति अपने पते पर रह रहे हैं। तीसरे द्वारा दी गई पहचान की जांच जारी है। आईजी ने बताया, गोपनीय जांच के आधार पर एटीएस थाना लखनऊ में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना इंस्पेक्टर विजय मल को दी गई। विवेचना में तीनों आरोपियों के खिलाफ जुटाए गए साक्ष्यों में आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद 16 अक्टूबर को तीनों फर्जी सैनिकों के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया, जिसके आधार पर एटीएस ने सोमवार को वाराणसी में फर्जी दिलीप गिरि से पूछताछ की। असीम अरुण ने बताया कि उसने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसका असली नाम विष्णु लाल भट्टाराय उर्फ जीवन क्षत्रिय है। वह नेपाल देश के जिला रूपनदेई के थाना देवड़ा के देवड़ा-2 का रहने वाला है, जिसके बाद एटीएस ने उसे वाराणसी के कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh ATS Identity thief enlists in Indian Army, held
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh ats, identity thief enlists in indian army, a nepalese man was arrested in varanasi, nepalese enlisting in the indian army, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved