• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी आज काशी तेलुगू संगमम को करेंगे संबोधित

PM Modi will address Kashi Telugu Sangamam today - Varanasi News in Hindi

वाराणसी। वाराणसी में काशी तमिल संगमम के बाद प्रधानमंत्री शनिवार को काशी तेलुगु संगमम के तीर्थयात्रियों को वर्चुअल संबोधित करेंगे। मानसरोवर घाट पर शाम छह बजे से रात्रि नौ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री शाम सात बजे वर्चुअल माध्यम से काशी आए सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत करेंगे। राज्यसभा सांसद जीवी एल नरसिम्हा राव ने बताया कि पुष्कर महोत्सव के दौरान शनिवार को मानसरोवर घाट पर शाम छह बजे से रात नौ बजे तक काशी तेलुगू संगमम का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें काशी तेलगु समिति द्वारा वेद पाठ, गंगा स्रोत सहित कई श्लोक पाठ पढ़े जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधित करेंगे। पीएम का संबोधन शाम सात बजे होगा, इसका तेलुगू में अनुवाद भी किया जाएगा। इस दौरान काशी के नाविकों, ऑटो चालकों को भी सम्मानित किया जाएगा, जो काशी आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा करते हैं। सांसद ने कहा कि गंगा पुष्कर कुंभ महोत्सव के जरिये काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना साकार हो रही है। 12 दिवसीय गंगा पुष्कर कुंभ महोत्सव ने काशी और तेलुगु समाज के बीच के रिश्तों को और मजबूत किया है। मानसरोवर घाट पर संबोधन सुनने के लिए मंच बनाकर विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi will address Kashi Telugu Sangamam today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, kashi telugu sangamam, varanasi, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved