• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रायबरेली दौरे पर राहुल का सरकार पर प्रहार, बोले- महंगाई से आम आदमी बेहाल

Rahul Attacks Government During Raebareli Visit: Says Common Man Distressed by Inflation - Rae-Bareli News in Hindi

रायबरेली । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली दौरे के दौरान केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और बढ़ती महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला। बछरावां विधानसभा क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में सांसद निधि से निर्मित बारातघर का उद्घाटन करने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश का आम नागरिक आर्थिक दबाव झेल रहा है, लेकिन सरकार जनता की परेशानियों को गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आर्थिक स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है, जिसका सीधा असर किसानों, युवाओं, मजदूरों और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा।
राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली की जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों और मेहनतकश वर्ग की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है और सरकार को राहत देने वाले फैसले लेने चाहिए।
इससे पहले रायबरेली पहुंचने पर राहुल गांधी ने चुरुवा मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए। बड़े मंगल के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। राहुल गांधी ने वहां पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनका अभिवादन भी किया।
इससे पहले मंगलवार सुबह राहुल गांधी लखनऊ पहुंचे, जहां चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हुए।
अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी जनसंवाद, महिला संवाद और संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह दौरा कांग्रेस की आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को धार देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Attacks Government During Raebareli Visit: Says Common Man Distressed by Inflation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raebareli, rahul, rahul gandhi, congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rae-bareli news, rae-bareli news in hindi, real time rae-bareli city news, real time news, rae-bareli news khas khabar, rae-bareli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved