• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत नोएडा के 600 लोकेशन पर लगेंगे 2500 कैमरे

Under the Safe City Project, 2500 cameras will be installed at 600 locations in Noida - Noida News in Hindi

नोएडा । सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत नोएडा के चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख की नजर होगी। करीब 212 करोड़ रुपए की लागत से 600 जगह पर 2500 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और इन कमरों की नजर से कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा। पुलिस का दावा है कि अभी नोएडा में कई जगहों पर लगे कैमरे की मदद से तकरीबन 700 केस सॉल्व किए जा चुके हैं। जब नोएडा के चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरा होगा तो फिर कोई भी अपराधी अपराध करने के बाद बच नहीं पाएगा और अपराधियों के मन में सीसीटीवी का भी खौफ रहेगा। आगामी छह महीने में नोएडा के बाजार, अस्पताल, पार्क और मेट्रो स्टेशन, मॉल्स सब कुछ नोएडा पुलिस के सर्विलांस पर होगा। सेफ सिटी के तहत यहां 2500 सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम जुलाई में शुरू होगा। ये कैमरे 600 लोकेशन पर लगाए जाएंगे। इसका कंट्रोल रूम अलग से बनाया जाएगा, जिसकी कमांड पुलिस के पास होगी।
नोएडा में 1046 कैमरे आईएसटीएमएस योजना के तहत लगे हैं। इनका काम ट्रैफिक और पुलिस के लिए सर्विलांस करना है। आईएसटीएमएस और सेफ सिटी ये दोनों प्रोजेक्ट अलग-अलग हैं, लेकिन एक साथ रन करेंगे। दोनों योजनाओं से जुड़े लोग एक दूसरे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आसानी से देख सकेंगे। इनके पास एक्सेस होगा।
इसका सबसे बड़ा फायदा क्राइम को कंट्रोल करने में होगा। प्रमुख स्थानों की 24 घंटे सर्विलांस हो सकेगी।
नोएडा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आईएसटीएमस योजना का शुभारंभ किया था। इसके तहत पूरे शहर में तीन प्रकार की कैमरे जिसमें एएनपीआर, सर्विलांस, आरएलवीडी कैमरे लगे थे। इनके जरिए नोएडा पुलिस ने अब तक 700 केस सॉल्व किए हैं। ये केस चेन स्नेचिंग, लूटपाट, रोड रेज से लेकर मर्डर तक के हैं, जिसमें इन कैमरों की मदद ली गई और पुलिस को सफलता मिली।
सेफ सिटी प्रोजेक्ट आने से पुलिस की इंटेलिजेंस और बढ़ जाएगी। सेफ सिटी प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब 212 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ये पैसा नोएडा प्राधिकरण खर्च करेगा। एक सप्ताह में ई टेंडर प्रक्रिया की जाएगी।
चुनी जाने वाली कंपनी का काम सीसीटीवी कैमरों को इंस्टॉल करना, ऑप्टिकल फाइबर लाइन डालना, उसकी मॉनिटरिंग की ट्रेनिंग देना होगा। इस काम को 6 से 9 महीने में पूरा किया जाएगा। माना जा रहा है कि ये योजना 2025 तक पूरी होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Under the Safe City Project, 2500 cameras will be installed at 600 locations in Noida
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: safe city project, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved