• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा-दिल्ली के बीच जल्द खत्‍म होगा जाम का झाम, 15 जगहों पर लगेंगे कैमरे

Traffic jam between Noida-Delhi will end soon, cameras will be installed at 15 places - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा दिल्ली के बीच यातायात समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां अब पीक आवर के अलावा भी हर समय जाम की स्थिति देखने को मिलती है। इस जाम के झाम को खत्म करने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक सर्वे किया है और उसकी रिपोर्ट नोएडा प्राधिकरण को सौंप गई है। रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही 15 महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। उनके जरिए ट्रैफिक पर निगरानी रखी जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के की सड़कों की रिपोर्ट नोएडा प्राधिकरण को सौंप दी है। रिपोर्ट में चिल्‍ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज बॉर्डर और दंड समेत कुल 15 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। जल्दी एजेंसी से बात करके इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरा को सेक्टर 94 स्थित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से जोड़ दिया जाएगा जिससे जाम की सूचना तुरंत ट्रैफिक पुलिस को मिलेगी।
फिलहाल चिल्ला बॉर्डर और महामाया फ्लाईओवर के समीप सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। लेकिन बीच में करीब पांच किलोमीटर के दायरे में कहीं भी सीसीटीवी कैमररा नहीं है जबकि इसी दायरे में जाम की समस्या सबसे ज्यादा गंभीर है। यही वजह है कि सेक्टर-15ए फ्लाई ओवर, फिल्म सिटी फ्लाईओवर, डीएनडी टोल के दोनों ओर, लूप रोड, सेक्टर-18 फ्लाईओवर समेत अन्य स्थानों को चिह्नित कर एक विस्तृत रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंप दी गई है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Traffic jam between Noida-Delhi will end soon, cameras will be installed at 15 places
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, delhi, traffic, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved