• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिट एंड रन केस : अज्ञात वाहन बोलेरो को टक्कर मार हुआ फरार, चालक की हुई मौत

Hit and run case: Unknown vehicle hits Bolero and runs away, driver dies - Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कोतवाली जेवर क्षेत्र में बुधवार की रात हुए हिट एंड रन केस में एक अज्ञात वाहन ने बोलेरो को टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए और बोलेरो में सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बोलेरो में फंसे युवक के शव को बडी़ मशक्कत के बाद निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू तक दी है। तस्वीरों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था की बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और चालक टीकम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के अनुसार यह हादसा जहांगीरपुर रोड पर नीमका चौकी के पास हुआ। चालक देर रात गांव मुढरह से जेवर खुर्जा मार्ग से अपनी बोलेरो लेकर अपने गांव रोही जेवर लौट रहा था। जैसे ही वह नीमका चौकी के सामने पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hit and run case: Unknown vehicle hits Bolero and runs away, driver dies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, hit and run case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved