• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चलती कार में लगी आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

Fire broke out in a moving car, fire brigade brought it under control, major accident averted - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा में एक चलती कार में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि मिनटों में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई। इस दौरान चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने बिसरख थाना पुलिस और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर दमकल की गाड़ी ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि कार में तकनीकी फाल्ट या शॉट सर्किट की वजह से आग लगी। आग को बुझा दिया गया है। कोई जन हानि नहीं हुई है।
सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि पंकज कुमार देवल निवासी इको विलेज फर्स्ट बिसरख में रहते हैं। सोमवार रात को वह अपनी गाड़ी टाटा टियागो से अपने ऑफिस बहरामपुर से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में हिंडन पुल के ऊपर किसी टेक्निकल फाल्ट से गाड़ी में आग लग गई।
आग गाड़ी में तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि बड़ा हादसा हो सकता था। ग़नीमत रही कि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली।
इस दौरान सड़क के दोनों ओर के यातायात को रोक दिया गया। क्रेन की मदद से कार को साइड किया गया। जिसके बाद यातायात को सामान्य किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fire broke out in a moving car, fire brigade brought it under control, major accident averted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved