• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा का बहुचर्चित जीएसटी कांड मेरठ ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर

Noida much talked about GST scandal transferred to Meerut EOW - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा का बहुचर्चित जीएसटी फ्रॉड कांड मेरठ के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) को ट्रांसफर हो गया है। 15,000 करोड़ से ज्यादा के इस जीएसटी फ्रॉड में 2,660 फर्जी कंपनियों की मिलीभगत सामने आई है। इस मामले में 41 गिरफ्तारियां और करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त हो चुकी है। सूत्रों के हवाले से यह खबर मिल रही है कि बिना डीजी मुख्यालय और नोएडा पुलिस को इस कड़ी में शामिल करते हुए मामले की तहकीकात अब मेरठ के ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर कर दी गई है। इसमें ना तो नोएडा पुलिस कमिश्नरेट को कोई पत्राचार किया गया और ना ही डीजी मुख्यालय लखनऊ को कड़ी में रखा गया है। इस केस में नोएडा पुलिस के ज्वॉइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय एसआईटी भी गठित हो चुकी थी। इस एसआईटी में आईपीएस और पीपीएस अफसर शामिल थे। अब तक मामले में 41 गिरफ्तारी हो चुकी है और 35 से ज्यादा चार्जशीट दाखिल की गई है।
इस जीएसटी फ्रॉड में अब तक 5 आरोपी की 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक कुल 50 आरोपी अभी तक चिन्हित किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक जांच को आरोपी पक्ष की मांग पर ट्रांसफर किया गया है। इस जीएसटी फ्रॉड में अरबों रुपए कमाने वाले कई बड़े रसूखदार लिप्त पाए गए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Noida much talked about GST scandal transferred to Meerut EOW
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, gst, scandal, transferred, meerut eow, crime news in hindi, crime news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved