• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

44 लाख के सैमसंग डिस्प्ले चोरी मामले में दो साल से फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Mastermind absconding for two years in 44 lakh Samsung display theft case arrested - Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सैमसंग वेयर हाउस से 44 लाख रुपए के डिस्प्ले चुराए थे। घटना के बाद से ही यह मास्टरमाइंड फरार चल रहा था। पुलिस ने घटना के बाद उसके कुछ साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को थाना सूरजपुर पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से थाने में दर्ज एक चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त विकास दुबे उर्फ द्विवेदी को गिरफ्तार किया। उसने 28 अप्रैल 2021 को अपने साथियों के साथ मिलकर न्यू वेयर हाउस कंटेनर डिपो तिलपता से सैमसंग मोबाइल फोन की करीब 44 लाख रुपए की डिस्प्ले चोरी की थी। विकास ही इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड था और पूरा प्लान तैयार किया था। विकास पहले से पूरे डिपो के इलाके को जानता था। उसने अपनी टीम बनाकर डिस्प्ले को चोरी किया था। घटना के बाद पुलिस ने जब जांच की तो विकास के नाम का खुलासा हुआ था। चोरी के बाद कंपनी के मैनेजर ने सूरजपुर थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।
इस मामले में विकास दुबे उर्फ द्विवेदी करीब दो सालों से वांछित चल रहा था। पुलिस की कई टीम उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि विकास दुबे (32) वाराणसी का रहने वाला है और वर्तमान में बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी में रह रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश कई जगहों पर की थी। लेकिन, वह हर बार चकमा देकर फरार हो जाता था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mastermind absconding for two years in 44 lakh Samsung display theft case arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mastermind absconding, samsung display, theft case arrested, crime news in hindi, crime news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved