• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विदेश से फोन पर तीन तलाक, जबरन रिश्तेदार से कराया हलाला

Triple talaq over phone from abroad forced halala done by relative - Muzaffarnagar News in Hindi

मुजफ्फरनगर। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद भी महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं, मगर कुछ महिलाएं अभी भी निकाह, तीन तलाक और हलाला जैसे अपराधों का शिकार हो रही हैं। मुज़फ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के एक गांव मे एक विवाहिता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि विदेश में रह रहे उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है। महिला की शादी लगभग 15 साल पहले गांव पावटी निवासी वसीम से हुई थी। उसके तीन बच्चे उवैस, तबरेज व सिदरा हैं। शादी के बाद से ही उसका पति वसीम, सास, ननंद उसे परेशान करते रहे हैं। वो शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का शिकार होती आई। महिला के पति वसीम ने कुछ महीने पहले विदेश से फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया, जिसके बाद महिला डर के कारण अपने मायके चली गई।
उसका पति जब विदेश से आया तो उसने कहा कि तू मेरे मामा के लड़के से हलाला कर ले, तब मैं अपने पास रखूंगा, जिसके बाद ससुराल वालों ने जबरदस्ती उसका हलाला करवा दिया। मगर उसके बाद भी उसके पति ने उससे निकाह नहीं किया।
महिला ने कहा कि उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। पीड़िता ने एसपी के साथ-साथ यह शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Triple talaq over phone from abroad forced halala done by relative
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: triple talaq, over phone, abroad forced, halala, done by relative, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muzaffarnagar news, muzaffarnagar news in hindi, real time muzaffarnagar city news, real time news, muzaffarnagar news khas khabar, muzaffarnagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved