• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल में लापता हुआ एनआरआई परिवार

NRI family missing in Himachal - Muzaffarnagar News in Hindi

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक एनआरआई परिवार के चार सदस्य अपने एक रिश्तेदार के साथ हिमाचल प्रदेश में लापता हो गए हैं। वे छुट्टियां मनाते के लिए हिमाचल गए थे, लेकिन पिछले सप्ताह भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ में फंस गए। मुजफ्फरनगर स्थित उनके रिश्तेदारों के अनुसार, पांच लोग - जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं - पिछले दो दिन से लापता हैं। लापता व्यक्तियों की पहचान 49 वर्षीय तनवीर मेहंदी, 45 वर्षीय उनकी पत्नी शबाना परवीन, 16 वर्षीय फातिमा तनवीर और 15 वर्षीय अमान अब्बास के रूप में हुई है। वे छुट्टी मनाने के लिए कतर से आए थे। उनके साथ, उनके मुजफ्फरनगर स्थित रिश्तेदार, 22 वर्षीय डॉ. ज़ैद मोहम्मद भी लापता हैं।
उनके एक अन्य रिश्तेदार शाजाद नबी ने अधिकारियों को बताया है कि परिवार के पांच सदस्य 5 जुलाई को कुल्लू और मनाली में छुट्टियां मनाने के लिए मुजफ्फरनगर से निकले थे। उनसे 9 जुलाई से संपर्क नहीं हो सका है।
उनकी तलाश में तेजी लाने के लिए, मुजफ्फरनगर के जिला प्रशासन ने कुल्लू के जिला मजिस्ट्रेट को एक पत्र लिखा है और लापता परिवार के सदस्यों का पता लगाने में उनकी सहायता मांगी है।
मुजफ्फरनगर के जिला मजिस्ट्रेट अरविंद मलप्पा बंगारी ने पुष्टि की कि शाजाद नबी नामक व्यक्ति ने लापता परिवार के संबंध में अधिकारियों से संपर्क किया था।
बंगारी ने कहा कि कुल्लू के जिला मजिस्ट्रेट से उनका पता लगाने में मदद करने और मुजफ्फरनगर के संबंधित अधिकारियों के साथ विवरण साझा करने का अनुरोध किया गया है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NRI family missing in Himachal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: muzaffarnagar, uttar pradesh, nri family, himachal pradesh, rain, flood, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muzaffarnagar news, muzaffarnagar news in hindi, real time muzaffarnagar city news, real time news, muzaffarnagar news khas khabar, muzaffarnagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved