गोवर्धन। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण हेतु जन जागरण यात्रा का शुभारंभ शनिवार सुवह दानघाटी मंदिर से गिरिराज जी की पूजा अर्चना के साथ हुआ। यात्रा शुभारंभ पर ही ट्रस्ट के पदाधिकारियो की यात्रा निकासी को लेकर एसडीएम गोवर्धन से झड़प हो गयी। बता दै कि श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट द्वारा जनपद मथुरा मे कृष्ण जन्म भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर भव्य मंदिर निर्माण कराये जाने की मांग को लेकर 91 दिवसीय जनजागरण यात्रा निकाली जा रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शनिवार को मकर संक्राति के अवसर पर गिरिराज दानघाटी मंदिर पर पूजा अर्चना कर ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने जैसे ही जनजागरण यात्रा शुरू कर परिक्रमा मार्ग का रूख किया तो सुरक्षा मे लगे एस डी एम गोवर्धन कमलेश गोयल व सी ओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने जनजागरण यात्रा के वाहनो को परिक्रमा मार्ग मे ले जाने पर आपत्ति जताते हुए वाहन रोक दिये। इस पर यात्रा संयोजको का वाद विवाद भी एस डी एम व सी ओ से हो गया। आखिर मे वगैर वाहनो के ही ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने गोवर्धन परिक्रमा मे जन जागरण अभियान चलाया।
ट्रस्ट के केन्दीय कार्य समिति अध्यक्ष माता शाकुम्भरी पीठाधीश्वर भृगुवंशी आशुतोष पांडे व महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक कर श्री कृष्ण का भव्य मंदिर निर्माण कराना है। उन्होंने आरोप लगाया कि उप जिलाधिकारी गोवर्धन द्वारा पहले यात्रा की संस्तुति कर दी गई और आखरी वक्त पर जब यात्रा दानघाटी से शुरू हुई तब उप जिलाधिकारी गोवर्धन ने आखिरी वक्त पर पुलिस बल द्वारा यात्रा को रोककर पूरे सनातन धर्म का अपमान किया है। इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री से करेंगे। साधु संतो का काम सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर जन-जन को जागरूक करना है, इस अवसर पर राधा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजक साध्वी प्राची दीदी हरिद्वार, राष्ट्रीय संयोजक अनिल पांडे, केंद्रीय मंत्री सत्यम पंडित, प्रसार प्रचार प्रमुख मनीष डावर, उत्तम शर्मा व सैकड़ों कृष्ण भक्त तथा एसडीएम गोवर्धन , सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना फोर्स के साथ मौजूद रहे।
आईपीएल 2023 : मार्क, मेयर्स की धमाकेदार 73 रन की मदद से लखनऊ ने दिल्ली को हराया...यहां देखें मैचों का हाल
मॉर्निंग हैडलाइंस : पश्चिमी बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की गोली मार कर हत्या
कर्नाटक : सड़क हादसे में महाराष्ट्र के नवविवाहित जोड़े की मौत
Daily Horoscope