• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिफेंस कॉरिडोर को लेकर सक्रिय हुई योगी सरकार

Yogi Sarkar activated with Defense Corridor - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर को विकसित करने के लिए बुंदेलखंड सहित अन्य जिलों में उपयुक्त स्थान जल्द से जल्द चिह्न्ति करने का काम किया जाए। उन्होंने कहा कि कॉरीडोर के आवश्यक कार्य हर हाल में तीन महीने में पूरे होने चाहिए। लालबहादुर शास्त्री भवन में मुख्य सचिव ने केंद्र सरकार के सचिव, रक्षा उत्पाद डॉ. अजय कुमार व केंद्र सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा निजी निवेशकर्ताओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरीडोर को यथाशीघ्र विकसित करने के लिए निवेश के इच्छुक उद्यमियों से सम्पर्क कर कार्रवाई प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि डिफेंस कॉरीडोर को विकसित करने में निजी सेक्टर के निवेशकर्ताओं को आमंत्रित कर नियमानुसार सुविधाएं दिलाने की कार्रवाई प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाए।
इस अवसर पर औद्योगिक विकास आयुक्त डॉ. अनूप चन्द्र पाण्डेय ने बताया, "प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए निजी निवेशकर्ताओं को औद्योगिक नीति के अनुसार प्रदेश हित में अनेक योजनाओं के तहत नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजनाएं हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yogi Sarkar activated with Defense Corridor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yogi sarkar, up govt, defense corridor, chief secretary, rajiv kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved