• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योगी आदित्यनाथ हर सप्ताह सांसदों, विधायकों से मिलेंगे

Yogi Adityanath meets MPs and legislators every week - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य के विधायकों और सांसदों से मिलने के लिए एक समय सारिणी जारी की। इस कार्यक्रम के तहत वह सांसदों से हर शुक्रवार शाम चार बजे से पांच बजे तक और विधायकों से हर सोमवार और शुक्रवार को मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात मुख्यमंत्री सचिवालय लाल बहादुर शास्त्री भवन में होगी। राज्य के सभी सांसदों और विधायकों को संबोधित एक पत्र में आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य के लोगों ने उनको (सांसदों व विधायकों) भारी उम्मीद से वोट दिया है और उन्हें अपना ज्यादातर समय अपने निर्वाचन क्षेत्र में देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ उनकी बातचीत में उन्हें बहुत से सिफारिशी पत्र और आवेदन मिले हैं जिन पर सरकार के स्तर पर दखल देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विधायकों से मुलाकात की यह व्यवस्था लोगों द्वारा उठाई जा रही मुश्किल और जन प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय के लिए की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन बैठकों के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को समस्याओं को उजागर किया जा सकेगा और उसे हल करने के लिए सकारात्मक कदम उठाया जाएगा। योगी ने यह भी भरोसा जताया कि बैठक अनुकूल माहौल में होगी। उन्होंने सांसदों और विधायकों से अपने साथ लोगों को मुलाकात के लिए नहीं लाने का आग्रह किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yogi Adityanath meets MPs and legislators every week
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yogi adityanath, meets mps, legislators, every week, lucknow, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved