• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में 15 नवंबर से शुरू होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

Vikas Bharat Sankalp Yatra will start in UP from November 15 - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 'भारत संकल्प यात्रा' का आयोजन 15 नवंबर, 2023 से 26 जनवरी, 2024 तक पूरे प्रदेश में होगा। इस यात्रा के माध्यम से न सिर्फ नगरीय निकायों में सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, बल्कि पात्र एवं संभावित लोगों के नामांकन की प्रक्रिया को ऑन द स्पॉट पूर्ण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के सचिव आवासन एवं शहरी मंत्रालय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यान्वयन एवं जनभागीदारी को सुनिश्चित किए जाने के संबंध में सभी प्रदेश सरकारों को पत्र लिखा था। प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद नगरीय निकायों में यात्रा के संचालन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारिया शुरू हो गई हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के नगरीय निकायों में संचालित नगर विकास विभाग की योजनाओं का लाभ जन जागरूकता के माध्यम से वंचितों, कमजोरों एवं पात्र लोगों तक पहुंचाना है, जो पात्र होते हुए भी लाभ से वंचित है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vikas Bharat Sankalp Yatra will start in UP from November 15
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, uttar pradesh, india sankalp yatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved