• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज रविवार को खुले रहेंगे यूपी के स्कूल

UP schools will remain open today on Sunday - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। राज्य सरकार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' पहल के तहत 'हर घर तिरंगा' और 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश के सभी बुनियादी और माध्यमिक विद्यालय रविवार को खुले रहेंगे। यह पहली बार है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार रविवार को भी स्कूल खुले रहेंगे। आदेश के मुताबिक सभी विद्यार्थियों को विशेष मध्याह्न भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
राज्य सरकार ने स्कूलों में दोनों कार्यक्रमों की तारीखवार रूपरेखा तय कर दी है।
इसके मुताबिक 13 अगस्त को सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए काव्य पाठ का आयोजन किया जाएगा।
उस दिन सार्वजनिक अवकाश होने के कारण सरकार ने सभी स्कूलों के बच्चों के लिए विशेष मध्याह्न भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण विजय किरन आनंद ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' के समापन समारोह के तहत सभी ग्राम पंचायतों, नगर में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।
शासन से प्राप्त निर्देश के अनुसार 13 अगस्त को स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP schools will remain open today on Sunday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, amrit mahotsav of independence, tricolor in every house, meri mati, mera desh programs, uttar pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved