• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप्र में धूप, तापमान में मामूली इजाफा

temperature rise in uttar pradesh - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही धूप निकलने से गर्मी व उमस में मामूली इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कमी आने और उमसे राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार दिन में धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है। इससे उमस बढ़ेगी। हालांकि अगले दो तीन दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूतनम तापमान 25 डिग्री, बनारस का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 23.4 डिग्री, झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-temperature rise in uttar pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: temperature rise in uttar pradesh, director of the meteorological department, j p gupta, marginal increase in humidity, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved