• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हमीरपुर में तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत

Speeding Loader Hits Motorcyclists in Hamirpur; Two Dead - Lucknow News in Hindi

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यह हादसा मौदहा कोतवाली क्षेत्र के बांदा रोड पर हुआ, जहां देर रात तेज रफ्तार एक अज्ञात लोडर वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना मध्य रात्रि करीब 2 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि तीन लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी अचानक पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मौदहा भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीसरे व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया।
मृतकों की पहचान समीर और रामभोरी के रूप में हुई है जिसमें एक की उम्र करीब 20 वर्ष और दूसरे की करीब 40 वर्ष बताई गई है। तीसरा घायल व्यक्ति भी स्थानीय बताया जा रहा है, जिसकी उम्र लगभग 48 वर्ष है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
इस हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और पूरे गांव में मातम का माहौल है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से लोग सदमे में हैं।
वहीं, मौदहा सीओ आरके पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना रात में ही मिल गई थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Speeding Loader Hits Motorcyclists in Hamirpur; Two Dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: motorcyclists, hamirpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved