• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अलीगढ़ विधानसभा में 2003 की वोटर लिस्ट से ही हो एसआईआर: सपा

SP demands SIR in Aligarh Assembly constituency based on 2003 voter list only: SP - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने 76-अलीगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2003 की मतदाता सूची के अभाव में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए इसे तत्काल रोके जाने की मांग की है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपकर कहा कि आयोग के नियमों के अनुसार केवल 2003 की मतदाता सूची के आधार पर ही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराई जानी चाहिए। अगर यह सूची उपलब्ध नहीं है तो प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए, ताकि बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम सूची से डिलीट न हों और लोकतंत्र की पारदर्शिता बनी रहे। ज्ञापन में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के 1 लाख 62 हजार 486 मतदान केंद्रों पर 4 नवंबर से एसआईआर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं, लेकिन अलीगढ़ जिले की 76-अलीगढ़ विधानसभा के 383 पोलिंग स्टेशनों के लिए 2003 की मतदाता सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट, जिला निर्वाचन कार्यालय या बीएलओ के पास उपलब्ध नहीं है।
सपा ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने 2003 के स्थान पर 2002 की मतदाता सूची से एसआईआर प्रक्रिया शुरू कराई है, जबकि करीब 150 पोलिंग स्टेशनों पर 2002 की सूची भी उपलब्ध नहीं है। इससे वैध मतदाताओं के नाम हटने का खतरा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर स्थिति है और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन भी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी को यह ज्ञापन सपा नेता केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र, और राधेश्याम सिंह ने सौंपा। पार्टी ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SP demands SIR in Aligarh Assembly constituency based on 2003 voter list only: SP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, samajwadi party, voter list, sir, uttar pradesh, election commission, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved