• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जयंत चौधरी पर लगाए आरोप

RLD state chief quits, hurls allegations at Jayant Chaudhary - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने हाल ही में संपन्न चुनावों के लिए उम्मीदवारों को टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रालोद ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ी लगभग तीन दर्जन सीटों में से आठ पर जीत हासिल की। 10 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से पार्टी की राज्य इकाई पहले ही भंग हो चुकी है। मसूद अहमद ने यह भी आरोप लगाया कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दोनों की गलतियों के कारण गठबंधन भाजपा से सत्ता हथियाने में विफल रहा।
जयंत चौधरी को लिखे पत्र में, अहमद ने आरोप लगाया कि टिकट अयोग्य उम्मीदवारों दिए गए, मुसलमानों और दलितों को किनारे कर दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रालोद-सपा गठबंधन 'आंतरिक तानाशाही' के कारण सत्ता में आने में विफल रहा।
उन्होंने पत्र में आगे लिखा है कि उन्होंने ओम प्रकाश राजभर के गैरजरूरी बयानों के खिलाफ चेतावनी दी थी जो मतदाताओं का ध्रुवीकरण करते हैं। "दोनों नेताओं (चौधरी और अखिलेश) ने मेरी बातों पर ध्यान नहीं दिया।"
2017 में रालोद यूपी प्रमुख के रूप में पदभार संभालने वाले मसूद अहमद ने चौधरी और अखिलेश से उनके द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब मांगा।
रालोद के प्रवक्ता अनिल दुबे ने हालांकि कहा, "मसूद अहमद द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। साथ ही, उनके इस्तीफे का कोई मतलब नहीं है जब पार्टी इकाई पहले ही भंग हो चुकी है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RLD state chief quits, hurls allegations at Jayant Chaudhary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rld state chief quits, hurls allegations at jayant chaudhary, jayant chaudhary, rld, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved