• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप्र में जंगलराज, आम आदमी सुरक्षित नहीं: रालोद

rld attack on yogi government - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि उप्र में जंगलराज कायम हो गया है। कानून का राज स्थापित करने में योगी सरकार असफल साबित हो रही है। यहां पर आम आदमी सुरक्षित नहीं है। चारों तरफ हत्या, लूट, दुष्कर्म के साथ-साथ साइबर अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अहमद ने कहा, "मथुरा की लूट और सर्राफा व्यवसायी हत्याकांड, से यह साफ हो गया कि राज्य की कानून व्यवस्था सरकार के हाथ में नहीं, बल्कि अपराधियों के हाथ में है। क्योंकि सरकार के आईएएस और आईपीएस झाडू लगाकर फोटो खिंचाने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार व्यापारियों की सरकार मानी जाती है, लेकिन इस सरकार में व्यापारी भी सुरक्षित नहीं है।" शुक्रवार को सर्राफा एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री रवींद्र नाथ रस्तोगी द्वारा घोषित सर्राफा व्यापारियों के प्रदेश बंद को राष्ट्रीय लोकदल द्वारा पूर्ण समर्थन किया गया। रालोद नेता ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस लड़ाई में पार्टी उनके साथ है। इस दौरान समतावादी रिपब्लिकन पार्टी का रालोद में विलय करने की भी घोषणा की गई।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-rld attack on yogi government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rld attack, yogi government, crime, security, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved