• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रेलवे के महाप्रबंधकों पर अवैध नियुक्तियां करने के आरोप

Railway General Managers accused of making illegal appointments - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। भारतीय रेल के महाप्रबंधक जैसे उच्च स्तर के अधिकारियों द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध नियुक्तियां करने का मामला प्रकाश में आया है। लखनऊ के आरटीआई कार्यकर्ता संजय शर्मा ने रविवार को बताया कि उन्होंने पिछले साल मई में उत्तर रेलवे के प्रधान कार्यालय, बड़ौदा हाउस, नयी दिल्ली में एक आरटीआई दायर कर महाप्रबंधक कोटे के तहत की गई भर्तियों के संबंध में सूचना मांगी थी। बड़ौदा हाउस दिल्ली के रमन कुमार शर्मा ने संजय को लिखकर बताया कि भारतीय रेल ने साल 2010 में जारी हुए आदेश के आधार पर 2 वर्ष पूर्व साल 2008 में ही एक महाप्रबंधक विवेक सहाय ने अपने कोटे से 116 नियुक्तियां एवं एक अन्य महाप्रबंधक एस.के. बुडलाकोटी ने लगभग 6 माह पूर्व मार्च, 2010 में अपने कोटे से 30 भर्तियां की थीं। बाद में जारी होने वाले आदेश के आधार पर पूर्व में ही होने वाली ये नियुक्तियां स्पष्टतया अवैध नियुक्तियां थीं। इसलिए भारतीय रेल के महाप्रबंधक कोटे की इन अवैध नियुक्तियों की बात सामने आने पर उन्होंने बीते जनवरी माह में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं पदेन प्रमुख सचिव ए.के. मित्तल और डीओपीटी के निदेशक को पत्र लिखकर विभागीय और विधिक कार्रवाई की मांग की। संजय ने बताया कि जरूरत हुई तो वह इस मामले के दोषियों को दंडित कराने के लिए उच्च न्यायालय जाएंगे। डीओपीटी ने यह पत्र रेलवे बोर्ड के सचिव को भेज दिया था। संजय द्वारा अपने इन पत्रों पर कार्यवाही के संबंध में सूचना मांगे जाने पर रेलवे के प्रधान कार्यालय ने संजय को बताया कि उनके द्वारा की गई शिकायत की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। रेलवे के प्रधान कार्यालय की सीमा वी. वर्मा पर अवैध नियुक्तियों की सीबीआई जांच की प्रचलित प्रक्रिया में सही पक्ष न रखकर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर रखने का आरोप लगाते हुए संजय ने रेलमंत्री को पत्र लिखने के साथ-साथ सीबीआई के निदेशक को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि प्रचलित जांच में उनको पक्षकार बनाकर प्रकरण की जांच में रेलवे के सभी रिकॉर्ड को समाहित कर समग्र जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Railway General Managers accused of making illegal appointments
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chairman and chief secretary of railway board, hindi news, railway general managers, illegal appointments, regional news of up, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved