• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के बयान पर मुस्लिम संगठनों ने जताया ऐतराज

Muslim organizations protested on deputy chief minister Keshav Maurya statement - Lucknow News in Hindi

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के राम मंदिर पर दिए गए बयान को लेकर अब मुस्लिम संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इन संगठनों का कहना है कि राम मंदिर मुद्दे को जानबूझकर हवा दिया जा रहा है। इस तरह के संवेदनशील मुद्दे पर बयानबाजी सही नहीं है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने सोमवार को केशव मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राम मंदिर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बयान देना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि नेताओं को इस मामले में बयानबाजी से बचना चाहिए। फिरंगी महली ने पूछा कि जब मामला सर्वोच्च न्यायालय में है तो फिर नेता जानबूझकर ऐसे बयान क्यों देते हैं। फिरंगी महली ने कहा, "कई चुनाव इसी मुद्दे पर पार्टियों ने लड़े हैं। जानबूझकर ऐसे मुद्दों को हवा दिया जा रहा है। जनता भी यह चाहती है कि एक अच्छे माहौल में न्यायालय के फैसले से हल निकले।"
गौरतलब है कि केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा था कि राज्यसभा में बहुमत होता तो अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विधेयक पास कराकर राम मंदिर का निर्माण प्रशस्त कर देते। फिलहाल भाजपा के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है, इसलिए यह संभव नहीं है।
राजधानी लखनऊ में मीडिया से बातचीत में मौर्य ने कहा कि देश के करोड़ों लोग अयोध्या में राम मंदिर देखना चाहते हैं। हमारे लिए भी यह आस्था का विषय है।
जब उनसे पूछा गया कि राज्यसभा में बहुमत हो जाएगा तो क्या भाजपा विधेयक लाएगी? मौर्य ने कहा, "फिलहाल अभी मामला अदालत में विचाराधीन है। विश्वास है कि राम मंदिर विवाद का जल्द समाधान हो जाएगा और अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Muslim organizations protested on deputy chief minister Keshav Maurya statement
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: muslim organizations, protested, deputy chief minister, keshav maurya, statement, ram mandir in ayodhya, ram temple construction, all india muslim personal law board member, muslim, maulana khalid rashid firangi mahli, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved