• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हंगामे के बाद क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां गिरफ्तार, रिहा

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को अपने पति के घर में घुसकर ड्रामा (हंगामा) करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में हालांकि उन्हें रिहा कर दिया गया। हसीन जहां रविवार देर रात उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के सहसपुर गांव में अपने अपने पति शमी के घर पहुंच गई। जब उन्हें घर से बाहर जाने को कहा गया तो उन्होंने खुद को और अपने बच्चे को एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस जब दोनों के बीच आपस में सुलह कराने में विफल रही तो फिर पुलिस ने हसीन जहां को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में फिर उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। हसीन ने बाद में मीडिया से कहा कि मैं यहां अपने पति के घर आई हूं और मुझे यहां रहने का हक है। मेरे ससुराल वाले मेरे साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं और पुलिस उन्हीं का समर्थन कर रही है। पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए तो वे मुझे ही पुलिस थाने ले जा रहे हैं। शमी अभी आईपीएल-12 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से खेल रहे हैं। उन्हें इंग्लैंड में 30 मई से होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में भी चुना गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mohammed Shami wife arrested, released later
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mohammed shami, wife arrested, released later, hasin jahan, kings eleven punjab, indian fast bowler shami, amroha, uttar pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved