• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी विश्व योग दिवस कार्यक्रम पर लखनऊ में !

may be PM narender Modi in Lucknow on World Yoga Day program - Lucknow News in Hindi

लखनऊ| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में बताया।

एक बैठक में मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने कहा कि इस कार्यक्रम में 50,000 लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है। उन्होंने संबंधित विभागों से इसके मद्देनजर उचित व्यवस्था करने के लिए कहा है।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, उत्तर प्रदेश सरकार ऐसी जगह की तलाश कर रही है, जहां इतनी बड़ी भीड़ को जगह मिल सके और वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम व प्रबंध किया जा सकें।

माध्यमिक शिक्षा विभाग को कम से कम 100 छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी और 400-500 दिव्यांग बच्चों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

पानी की बोतल, जूते के बैग, टी-शर्ट और योग करने के लिए चटाई का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस संबंध में एक पूर्वाभ्यास भी 18-19 जून को होगा।

आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-may be PM narender Modi in Lucknow on World Yoga Day program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: may be, pm narender modi, lucknow, world yoga day program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved