• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

योगी ने दिए धार्मिक स्थलों पर बेहतर सुविधाओं के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के धार्मिक स्थलों पर पहुंचने के लिए सड़कों, शौचलयों, विश्राम गृहों, बैठने के लिए स्थान और पीने के पानी का इंतजाम करने का निर्देश दिया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आदित्यनाथ ने बुधवार शाम को एक बैठक में यह कहा। मुख्यमंत्री ने साथ ही अयोध्या में मंचित की जाने वाली पारंपरिक और विश्व प्रसिद्ध रामलीला फिर से शुरू करने पर भी जोर दिया, जिसे कुछ साल पहले अचानक बंद कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट में भजन संध्या कार्यक्रम और मथुरा में रासलीला भी सवरेत्तम तरीके से शुरू की जाए। मुख्यमंत्री ने धार्मिक मामलों के विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि सभी हिंदू धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली सड़कें सीमा दीवार सहित निर्मित की जाएं।
अयोध्या में 14.77 करोड़ रुपये के भजन संध्या स्थल का निर्माण जून 2018 तक पूरा करने के आदेश के साथ ही योगी ने ऐसे स्थानों का समुचित रख रखाव सुनिश्चित करने और उन्हें सर्वोत्तम गुणवत्ता मानकों के अनुसार निर्मित किए जाने का आदेश भी दिया।
आदित्यनाथ ने साथ ही राज्य के सभी धार्मिक स्थलों पर चार लेन वाली सड़कों के निर्माण और शौचालय, विश्राम गृह, बैठने के लिए स्थान और पीने के पानी जैसी चीजों की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Yogi Instructions for better facilities at religious places
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm yogi, instructions, better, facilities, religious places, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved