• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रवासी मजदूरों की केंद्र व राज्य सरकार करें कारगर व्यवस्था - मायावती

Central and state government should make effective arrangements for migrant laborers - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों पर हलात पर दु:ख व्यक्त किया और कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारें उनके लिए कारगर कदम उठाए। मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा, "देश की सड़कों पर घर वापसी करते लुटे-लाचार लाखों प्रवासी मजदूर व उनके बिलखते परिवारों की भूख, बदहाली व रास्ते में हो रही मौतों के टीवी दृश्य हृदयविदारक व अति-दु:खद। ऐसे में केन्द्र-राज्य सरकारों द्वारा आज की उनकी जिंदगी-मौत की लड़ाई से निपटने के लिए कारगर व्यवस्था तत्काल लागू हो।" इससे पहले उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया कर कहा था कि देश में अभूतपूर्व कोरोना लॉकडाउन के कारण देश की चरमराई स्थिति, अव्यवस्था व ध्वस्त अर्थव्यवस्था में थोड़े सुधार के लिए केंद्र ने जो भी कदम उठाए हैं, उन पर विश्वास करते हुए बीएसपी का यही कहना है इसको जमीन पर ईमानदारी से लागू करने की जी-जान से कोशिश तत्काल शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही लाचार व मजलूम करोड़ों प्रवासी मजदूरों के लिए जो 1,000 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है, वह यूपी जैसे अति प्रभावित राज्यों को सीधे मिलनी चाहिए, ताकि यह अपने पांव पर खड़े होने का वास्तविक सहारा बन सके व गरीबों मजदूरों को आगे पलायन के लिए विवश न होना पड़े। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Central and state government should make effective arrangements for migrant laborers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mayawati, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved