• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बर्निंग उप्र अब ट्रांसफार्मिंग उप्र की ओर अग्रसर : भाजपा

Burning Up Now Moving For Transforming Up said BJP - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि बेरोजगारी, अव्यवस्था, जातिवाद, अल्पविकास जैसी समस्याओं से जल रहा उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी भाजपा की सरकार में एक नई पहचान पाने को तैयार हो रहा है। पार्टी ने कहा कि बर्निग उप्र अब ट्रांसफार्मिंग उप्र की ओर अग्रसर है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा, "वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश का तमगा हासिल करेगा। बुधवार को मुख्यमंत्री की नीति आयोग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की ओर एक बड़ा कदम साबित होगी। समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार की अक्षमता ने उत्तर प्रदेश को विकास के पैमाने पर लगातार नीचे की ओर ढकेला है।" प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने सिंचाई योजनाओं में सबसे ज्यादा धन सपा के शासनकाल में प्रदेश को दिया, लेकिन सिंचाई की हालत लगातार गिरती ही गई। दो वर्ष पहले प्रधानमंत्री कृषि योजना लागू हुई, लेकिन उत्तर प्रदेश में इस पर जरा भी कार्य नहीं हुआ। पिछली सरकार से विरासत में मिले `बर्निग उप्र` को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ `ट्रांसफार्मिंग उप्र` की ओर ले जाने को कमर कस चुके हैं। पूरे प्रदेश में, समाज के हर तबके में स्पष्ट बदलाव दिखाई देने लगा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Burning Up Now Moving For Transforming Up said BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: burning up, moving for transforming up, bjp, spokeswoman dr chandramohan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved