• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बसपा ने खेला यूपी में ब्राम्हण कार्ड, पार्टी करेगी प्रबुद्ध वर्ग संवाद

BSP played Brahmin card in UP, the party will communicate with the enlightened class - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। यूपी में अगले साल होंने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक बार फिर से ब्राम्हण कार्ड खेला है। इस बार पार्टी ने इसे ब्राह्मण सम्मेलन की बजाए प्रबुद्ध वर्ग संवाद सुरक्षा सम्मान विचार गोष्ठी का नाम दिया है। यानी सियासत वही है, लेकिन अंदाज नया है। यूपी में ब्राह्मण वोट बैंक को साधने के लिए के लिए प्रबुद्ध वर्ग संवाद सुरक्षा सम्मान विचार गोष्ठी के नाम से बसपा 23 जुलाई से अयोध्या से अपना अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत आज बसपा महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सतीश चंद्र मिश्र सुबह हनुमान गढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन करेंगे। इसके बाद रामजन्म भूमि जाकर प्रभु श्री रामलला का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वह सरयू नदी के तट पर पहुंचकर सौ लीटर दूध से बकायदा मंत्रोच्चार के बीच दुग्धाभिषेक करेंगे। वह सरयू आरती में भी शामिल होंगे। सतीश मिश्रा का अयोध्या के साधु संन्यासियों से मिलकर आशीर्वाद लेने का भी कार्यक्रम है। वह लगभग 12 बजे तारा रेसार्ट पहुंचकर प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी में शामिल होंगें और वर्तमान परिवेश में इस वर्ग के सम्मान, सुरक्षा व तरक्की कैसे हो, इस पर चर्चा करेंगे। अयोध्या के बाद 24 व 25 जुलाई को अंबेडकरनगर, 26 को प्रयागराज, 27 को कौशांबी, 28 को प्रतापगढ़ और 29 को सुल्तानपुर में सम्मेलन होगा। ज्ञात हो कि बसपा को उम्मीद है कि वर्तमान परिस्थितियों में ब्राह्मण समाज को साथ लाकर यूपी में में 2007 का इतिहास दुहराया जा सकता है लेकिन पार्टी की तरफ से इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया है। इस बार पार्टी ने इसे ब्राह्मण सम्मेलन की बजाए प्रबुद्ध वर्ग संवाद सुरक्षा सम्मान विचार गोष्ठी का नाम दिया है। यानी सियासत वही है लेकिन अंदाज नया है। गौरतलब है कि बसपा ने 2007 में ब्राह्मण समाज को साथ लेकर सूबे की सियासत में पहली बार सोशल इंजीनियरिंग जैसी शब्दवली प्रचलित की थी जिसके परिणाम से यूपी में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BSP played Brahmin card in UP, the party will communicate with the enlightened class
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bsp played, brahmin card in up, bsp party, intelligentsia dialogue, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved