• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सपा के नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाने काम कर रही भाजपा : अखिलेश

BJP working to implicate SP leaders in fake cases: Akhilesh - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है, अपनी नाकामी छुपाने के लिए सपा नेताओं को चिह्न्ति कर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने का काम कर रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव आज झांसी जिला कारागार में तीन महीनें से बंद सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है, अपनी नाकामी छुपाने के लिए वह अधिकारियों पर दबाव बनाकर पार्टी के नेताओं को चिह्न्ति कर उन्हें बदनाम करने तथा फर्जी मुकदमों में फंसाने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी इस अन्याय के खिलाफ लड़ेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने न्याय को खत्म कर दिया है। इस सरकार में कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता है। सरकार इस काम में संस्थाओं का भी इस्तेमाल कर रही है। अधिकारी बताते है कि उन पर ऊपर से दबाव है। शायद मुख्यमंत्री जी खुद इसमें दखल दे रहे हैं। उन्होंने कहा सबका समय आता है। सरकारी इशारे पर विपक्ष के खिलाफ बदले की कार्रवाई दु:खद है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उससे हमें न्याय मिलने की उम्मीद है।
कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है। आम जनता, किसान, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान हैं। योगी सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतारू है। केन्द्र और राज्य की दोनों सरकारें बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है।
यादव ने कहा कि वाराणसी में ईवीएम के मामले में शिकायत पर डीएम को हटना पड़ गया था। गलती प्रशासन की थी पर समाजवादी कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया। रमाकांत यादव और इरफान सोलंकी पर झूठे केस लगाकर जेल भेजा गया। चुनाव के समय एक इत्र व्यापारी के घर पर छापा पड़ा बाद में वह भाजपा का निकला। पंचायत चुनाव में जनता के मतदान को लूटा गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP working to implicate SP leaders in fake cases: Akhilesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akhilesh yadav, bjp, deep narayan singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved