• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा अनुसूचित मोर्चा करेगा सामाजिक बैठकें- सुनील बंसल

BJP will schedule social meetings- Sunil Bansal - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हुई। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से अनुसूचित मोर्चा को भाजपा सरकारों की जनकल्याण की येाजनाएं कार्यक्रम व नीतियां अनुसूचित वर्ग के बीच ले जाना है। बंसल ने कहा कि इसके साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर अनुसूचित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों का आयोजन भी तय करिए। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर अनुसूचित मोर्चा की बैठक में कहा कि नवम्बर में अनुसूचित मोर्चा सामाजिक बैठकों एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा की नीति-रीति और मोदी-योगी सरकार की गरीब, शोषित, वंचित, उपेक्षित समाज के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता को लोगों तक पहंुचाने का काम करे। इसके साथ ही मोदी सरकार व योगी सरकार द्वारा अनुसूचित वर्ग के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान की योजनाओं की उनके बीच चर्चा करें। केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का साहित्य अनुसूचित वर्ग तक पहुंचाने का काम भी इसके साथ ही करना है। बंसल ने कहा कि सामाजिक बैठको एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों के आयोजन से पूर्व हमें कार्यक्रम की सफलता के लिए परिश्रम से जुटना है। हमारा जितना अधिक परिश्रम होगा कार्यक्रम उतना ही अधिक सफल होगा। इसलिए प्रदेश के 93 संगठनात्मक जिलों में तिथि, स्थान, समय के पूर्व निर्धारण सहित छोटे-छोटे कार्यो तक का माइक्रो मैनेजमेंट होना चाहिए।
बैठक में प्रदेश महामंत्री व अनुसूचित मोर्चा प्रभारी गोबिन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विद्यासागर सोनकर, अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश रत्न, मोर्चा सहप्रभारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अभियान प्रमुख राम नरेश पासवान, दिवाकर सेठ सहित प्रदेश व क्षेत्र के अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP will schedule social meetings- Sunil Bansal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sunil bansal, up bjp, up bjp news, up hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved