• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पिछड़े मुसलमानों के आरक्षण का विरोध बंद करे भाजपा : मायावती

BJP should stop opposing reservation for backward Muslims: Mayawati - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पसमांदा मुसलमानों पर दिये गये भाषण पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा को गंभीरता से समझना चाहिए और पिछड़े मुसलमानों को आरक्षण का विरोध बंद कर देना चाहिए। बसपा प्रमुख मायावती ने इस संबंध में शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि "पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा भोपाल में बीजेपी के कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर यह कहना कि भारत में रहने वाले 80 प्रतिशत मुसलमान ’पसमांदा, पिछड़े, शोषित’ हैं, यह उस कड़वी जमीनी हकीकत को स्वीकार करना है जिससे उन मुस्लिमों के जीवन सुधार हेतु आरक्षण की जरूरत को समर्थन मिलता है।" उन्होंने आगे कहा कि अब ऐसे हालात में बीजेपी को पिछड़े मुस्लिमों को आरक्षण मिलने का विरोध भी बंद कर देने के साथ ही इनकी सभी सरकारों को भी अपने यहां आरक्षण को ईमानदारी से लागू करके तथा बैकलॉग की भर्ती को पूरी करके यह साबित करना चाहिए कि वे इन मामलों में अन्य पार्टियों से अलग हैं।
गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 27 जून को मध्य प्रदेश में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के तीन मूल मुद्दों में से एक समान नागरिक संहिता को देश में लागू किये जाने की बात जोर शोर से उठाई थी। उन्होंने कहा कि पसमांदा मुस्लिम पिछड़े हुए हैं लेकिन वोट बैंक की राजनीति के कारण उनके साथ समान व्यवहार नहीं किया जाता है और भाजपा को उन्हीं के उत्थान के लिए काम करना है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP should stop opposing reservation for backward Muslims: Mayawati
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, lucknow, pasmanda muslim, bahujan samaj party, mayawati, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved