• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेजन से करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में 2 गिरफ्तार

Two arrested in UP for duping Amazon of crores - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को कहा कि दो व्यक्तियों को अमेरिकी ई-कॉमर्स मल्टीनेशनल कंपनी से कथित धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों की पहचान रोहित सोनी व राहुल सिंह राठौर के रूप में की गई है। दोनों मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने संवाददाताओं से यहां कहा कि अमेजन की जांच टीम व उनके वकील ने शिकायत की थी कि धोखेबाजों का गिरोह बीते 2-3 सालों से अमेजन से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर रहा है। शिकायत पर आईपीसी व आईटी एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। एसएसपी ने कहा कि आरोपी बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व उत्तराखंड जैसे राज्यों में किराए पर आवास लेते और महंगी कीमत वाले उत्पादों का आर्डर देते। इसे वे निम्न गुणवत्ता वाले उत्पादों से बदल देते और फिर बुकिंग को रद्द कर देते या लौटा देते। इससे कंपनी को दोहरा नुकसान होता।
पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन के साथ 29 सिम और महंगे उत्पादों के फर्जी स्टीकर बरामद किए हैं। इन उत्पादों में स्मार्ट घड़ियां व मोबाइल शामिल हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two arrested in UP for duping Amazon of crores
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arrest, amazon, crores, duping, crime news in hindi, crime news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved