• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपीएसएसएससी में नौकरी का सुनहरा मौका, आबकारी सिपाही के 722 पदों पर 24 जून तक आवेदन का अवसर

Golden job opportunity at UPSSSC: Applications open until June 24 for 722 Excise Constable posts - Lucknow News in Hindi

करियर डेस्क। लखनऊ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत कार्यालय आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन आबकारी सिपाही के कुल रिक्त 722 पदों पर पात्र उम्मीदवारों के चयन के लिए देश के नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन के इच्‍छुक योग्‍य अभ्‍यर्थी 24 जून तक आवेदन कर सकते हैं। पदों का विवरणः
यूपीएसएसएससी की ओर से जारी 722 रिक्तियों में आबकारी सिपाही के 612 और आबकारी सिपाही (विशेष चयन) के 110 पद शामिल हैं। आबकारी सिपाही के 612 पदों में अनारक्षित के 246, अनुसूचित जाति के 128, अनुसूचित जनजाति के 12, अन्य पिछड़ा वर्ग के 165 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के 61 पद शामिल हैं। वहीं, आबकारी सिपाही (विशेष चयन) के 110 पदों में अनुसूचित जाति के 46, अनुसूचित जनजाति के 14 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 50 पद शामिल हैं।
आवेदन प्रक्रिया शुरू, जल्दी करेंः
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू हो गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 जून तय की गई है। ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार आबकारी सिपाही के पद पर नियुक्त होने की इच्छा रखते हैं, वे आयोग के ऑफिशियल पोर्टल पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं। वहीं, जिन आवेदकों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए पत्र में सुधार करने का विंडो 1 जुलाई तक सक्रिय रहेगा।
इस योग्यता वाले ही कर सकेंगे आवेदनः
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा अवश्य उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा-2025 (पीईटी-2025) में उपस्थित होना और वैध स्कोर कार्ड के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमाः
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं, एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 25 रुपए तय किया गया है।
चयन प्रक्रिया और वेतनमानः
योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी-2025) में प्राप्त मानकीकृत स्कोर के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक मानदंड व शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 19,900 से 63,200 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी की ओर से संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Golden job opportunity at UPSSSC: Applications open until June 24 for 722 Excise Constable posts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: upsssc excise constable recruitment 2026, 722 vacant posts, excise constable main examination, office of the excise commissioner prayagraj, upsssc lucknow, june 24 application deadline, career desk lucknow, career news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved