झांसी।
देश में शिक्षा के विकास के लिए सरकार की बड़ी-बड़ी योजनाएं चल रही हैं।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकार स्कूलों की बेहतरी के लिए करोड़ों के फंड
जारी करती है। यह फंड नए स्कूल बनाने और पुरानों को रिपेयर करने पर भी खर्च
किए जाते हैं, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि देश में एक स्कूल ऐसा भी
है जिसको देखकर इसे देश का अजूबा कहा जाता है। दरअसल, उत्तरप्रदेश के झांसी
के नझाई में एक ऐसा स्कूल है जो सिर्फ 3 फीट की एक छोटी सी जगह में चलता
है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह संभवत देश का पहला स्कूल होगा जहां 3
फीट पर बने इस स्कूल में मैडम खड़े होकर पढ़ाती भी हैं और बच्चे जमीन पर
बैठकर पढ़ते भी हैं। छोटे से इस स्कूल में एक सहायक टीचर है तो एक
शिक्षामित्र है।
उन्होंने बताया कि स्कूल के जर्जर होने से पहले यहां करीब
500 बच्चे पढ़ते थे। लेकिन जब स्कूल गिरासू हो गया तो बच्चों की संख्या भी
घट गई। अब स्कूल में 22 बच्चों का नामांकन है। जबकि आते सिर्फ 10 से 12
बच्चे ही हैं। अब कैसे पढ़ते होंगे यह हमारे और आपके सोचने की बात है,
लेकिन यह स्कूल लगातार चल रहा है।
चूहे खा गए 19 किलो गांजा और भांग, अदालत में गवाही के दौरान हुआ खुलासा
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
Daily Horoscope