• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दलित बस्ती मूलभूत सुविधाओं से वंचित, भेदभाव का आरोप

Dalit colony deprived of basic amenities, allegations of discrimination - Hardoi  News in Hindi

हरदोई। हरदोई ब्लॉक टांडियावाँ की ग्राम सभा बहार के मजरा पेड़ा में दलित समुदाय के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं की घोर अनदेखी और भेदभाव की शिकायत की है। कंपोजिट फाउंडेशन (CF) टीम ने ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, जहां ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि दलित होने के कारण उनके मोहल्ले में कोई विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है। ग्राम सभा बहार के मजरा पेड़ा की दलित बस्ती में अधिकांश आबादी दलित समुदाय की है। ग्रामीणों का आरोप है कि जबकि गांव की अन्य बस्तियों में इंटरलॉकिंग सड़कें बनाई जा चुकी हैं, उनकी बस्ती में आज भी वर्षों पुराना, जर्जर खड़ंजा पड़ा है, जो पूरी तरह से टूट-फूट चुका है और असुरक्षित है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार सड़क निर्माण के लिए ईंटें लाई भी गईं, लेकिन उन्हें वापस ले जाया गया और उनके मोहल्ले में कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। इस बस्ती में सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कोई भी सफाईकर्मी यहां नियमित रूप से नहीं आता है। नालियां महीनों से साफ नहीं हुई हैं, जिसके कारण वे गंदगी और कचरे से पूरी तरह बंद हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने आने वाले बारिश के मौसम को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे स्थिति और भी भयावह हो जाएगी और सड़कों पर दो से तीन फीट तक कीचड़ और गंदा पानी भर जाएगा, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अंकित और सेक्रेटरी नरेंद्र से कई बार इस समस्या की शिकायत की, लेकिन हर बार उनकी शिकायतों को अनसुना कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि दलित बस्ती होने के कारण उनके साथ योजनाबद्ध तरीके से भेदभाव किया जा रहा है। ग्रामवासियों ने प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं:- इनमें उनकी बस्ती में तत्काल प्रभाव से इंटरलॉकिंग या पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए। सफाईकर्मी को नियमित रूप से उनकी बस्ती में नियुक्त किया जाए। उनकी बस्ती की नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए।
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्थिति की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने जोर देकर कहा कि यह मामला केवल विकास का नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता का भी सवाल है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन उनकी शिकायतों पर ध्यान देगा और उनकी बस्ती में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dalit colony deprived of basic amenities, allegations of discrimination
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hardoi, dalit community, majra peda, gram sabha bahar, hardoi block tandiyawan, neglect, discrimination, basic facilities, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hardoi news, hardoi news in hindi, real time hardoi city news, real time news, hardoi news khas khabar, hardoi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved