• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में ओला चालक गिरफ्तार

Greater Noida: Ola driver arrested for raping woman - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में निजी कंपनी में काम करने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार को ओला कैब के चालक और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को शाम करीब 4.30 बजे उसने नोएडा के सेक्टर-37 से पास के ग्रेटर नोएडा जाने के लिए ओला कैब बुक किया था।

महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह कार में बैठी थीं तब चालक के साथ आगे की सीट पर एक और आदमी बैठा था। चालक अशोक ने उनको बताया कि वह उसका दोस्त प्रवीण है, जो रास्ते में उतर जाएगा।

पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में दोनों ने बीयर पी और बाद में अशोक उसे (महिला) दयानगर गांव के पास झाड़ी में ले गया और वहां प्रवीण के साथ छोड़कर भाग गया। पुलिस को दिए बयान के अनुसार, प्रवीण ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में वह भी वहां से भाग गया। पीड़िता को जब होश आया तो उसने शोर मचाया।

गांववालों की मदद से वह पास के थाने पहुंची, जहां उसने अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

दादरी के सर्कल अधिकारी निशांक शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि मामला गुरुवार को दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कैब चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Greater Noida: Ola driver arrested for raping woman
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida news, ola driver arrested, raping woman, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved