• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा में इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Fire brigade brought under control the fire in industrial area in Greater Noida. - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर इलाके में बने इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग सुबह करीब 9 बजे के आसपास लगी थी। गौतमबुद्ध नगर के चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया कि बुधवार सुबह 8:55 मिनट पर बादलपुर यूनिट को आग लगने की सूचना मिली थी। पता चला कि प्लास्टिक के दाने थर्माकोल के वेस्ट में भीषण आग लग गई है। सूचना पर मौके पर गौतमबुद्ध नगर की तरफ से चार गाड़ियां और गाजियाबाद की फायर यूनिट से भी एक गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद हमने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया। इसमें कोई भी फंसा नहीं था। किसी को कोई इंजरी नहीं हुई है। यह आग क्रिएटिव इंडस्ट्रीज के पीछे पड़े प्लास्टिक के दाने और थर्माकोल के वेस्ट में लगी थी। इंडस्ट्री के अंदर किसी तरीके की कोई भी आग नहीं लगी।
उधर नोएडा के डंपिंग ग्राउंड में लगी आग को 36 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है और उसपर काबू पाने की कवायद लगातार जारी है। इसमें फायर ब्रिगेड की 15 से ज्यादा गाड़ियां हजारों लीटर पानी का प्रयोग अब तक कर चुकी हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fire brigade brought under control the fire in industrial area in Greater Noida.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved