• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा : चाय पत्ती लदे कंटेनर की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Greater Noida: Gang that stole container loaded with tea leaves busted, three arrested - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा की जेवर थाना पुलिस ने चाय पत्ती से भरे एक कंटेनर की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 17 टन चाय पत्ती से भरा कंटेनर बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 32 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, 6 फरवरी को पीड़ित ने लिखित सूचना दी थी कि 30 जनवरी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से ट्रक में टाटा कंपनी की चाय लोडकर लगभग 17 टन चाय पत्ती सापला, हरियाणा के लिए रवाना हुई थी। तीन फरवरी को देवेंद्र नामक एक व्यक्ति ने चालक नंदवीर को शराब पिलाकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और उसे सापला, हरियाणा के स्थान पर अलीगढ़ और जेवर ले आया। यह जानकारी चालक ने ट्रांसपोर्टर और कंपनी के प्रबंधक को दी, जिन्होंने गाड़ी की तलाश शुरू की और जेवर स्थित गोपालगढ़ पहुंचे, जहां वाहन को नो एंट्री में खड़ा पाया गया। इस दौरान देवेंद्र उर्फ देवू, गजेंद्र, अनुज और वीरेंद्र ने अपने आप को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए यह दावा किया कि वाहन पर किश्त बकाया है और इसे वे अपने साथ ले जाएंगे।
इसके बाद, जब ट्रांसपोर्टर और कंपनी के प्रबंधक चाय पीने के लिए गए तो आरोपियों ने कंटेनर और चाय पत्तियों की चोरी कर ली। शुक्रवार को थाना जेवर पुलिस ने स्थानीय इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए कंटेनर और 608 चाय पत्तियों से भरे बैग (लगभग 17 टन) को बरामद किया।
इस दौरान पुलिस ने आरोपियों देवेंद्र उर्फ देवू, गजेंद्र और अनुज को गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Greater Noida: Gang that stole container loaded with tea leaves busted, three arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, crime news in hindi, crime news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved