• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दो फरार

Encounter between miscreants and police, one arrested, two absconding - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। लूट/चोरी/डकैती करने वाले तीन बदमाशों और सूरजपुर पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने गोली लगने के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि सूरजपुर थाना इलाके में कुछ बदमाश लूटपाट की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जब उनकी घेराबंदी की, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सूरजपुर पुलिस व लूट/चोरी /डकैती करने वाले बदमाशों के बीच हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद अभियुक्त महेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम बागवधिक थाना सैपऊ जिला हाथरस को घायल अवस्था में 130 मीटर रोड स्थित सुपरटेक ऑफिस के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी थी। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगने के बाद वह घायल हो गया है। उसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा व 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया। एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया है कि पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है और दो फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश पर लूट चोरी और डकैती के दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Encounter between miscreants and police, one arrested, two absconding
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, robbery, surajpur police, surajpur police station, bagvadhik police station, crime news in hindi, crime news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved