• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए दान लेने को ट्रस्ट खोलेगा बैंक खाते

Trust will open bank accounts for taking donations for mosque construction in Ayodhya - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या । अयोध्या में मस्जिद के निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा गठित ट्रस्ट इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (आईआईसीएफ) अब दान लेने के मकसद से दो बैंक खाते खोलेगा। ट्रस्ट एक ऐसी वेबसाइट भी बनाएगा, जिसमें ऑनलाइन डोनेशन लेने के लिए एक इनबिल्ट गेटवे भी होगा। ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन ने कहा, "ट्रस्ट ने दान प्राप्त करने के लिए निजी क्षेत्र के दो बैंकों में खाते खोलने का फैसला किया है। दोनों ही चालू खाते होंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अनुपालन करते हुए ट्रस्ट अयोध्या जिले के धनीपुर गांव में वक्फ बोर्ड को अलॉट की गई 5 एकड़ जमीन में एक मस्जिद, एक अस्पताल, सामुदायिक रसोईघर और एक पुस्तकालय का निर्माण करेगा।" उन्होंने कहा कि एक वित्तीय अधिकारी को भी ऑडिट के लिए नियुक्त किया गया है और प्राप्त धनराशि का रिकॉर्ड रखा जाएगा।
उन्होंने आगे कहा, "यहां तक कि हम गैर-मुसलमानों का भी दान देने के लिए स्वागत करते हैं। प्रस्तावित मस्जिद और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के लिए दान करने के इच्छुक लोगों के कॉल हमारे पास पहले से ही आ रहे हैं।"
बता दें कि इस ट्रस्ट का गठन नौ सदस्यों के साथ किया गया था और अब जल्द ही इसमें छह और सदस्यों को जोड़ा जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Trust will open bank accounts for taking donations for mosque construction in Ayodhya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ayodhya news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, faizabad news, faizabad news in hindi, real time faizabad city news, real time news, faizabad news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved